Corona/तीसरी लहर की आहट… महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे केस,लगा फुल लॉकडाउन! - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 4 July 2021

Corona/तीसरी लहर की आहट… महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे केस,लगा फुल लॉकडाउन!

 

मुंबई.देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए यहां के कुछ शहरों में फिर से फुल लॉकडाउन लगा दिया गया है। सातारा के अलावा सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, रत्नागिरी और अहमदनगर में फुल लॉकडाउन लगा दिया गया है। इधर मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, पीम्परी, चिंचवाड़, नाशिक, वसई-विरार में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण यहां भी फुल लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

लेवल-4 की पाबंदियां लगाई गईं

जिन शहरों या जिलों में शनिवार से फुल लॉकडाउन लगाया गया है वहां  लेवल-4 की पाबंदियां लगाई गई है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक शनिवार से आठ दिनों तक यहां फुल लॉकडाउन लगा दिया गया है।  इस दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों को पाबंदियों से छूट दी गई है।महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में से एक है जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले फिर से लगातार बढ़ रहे हैं। 



No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here