एक करोड़ का कर्ज चुकाने पूर्व मैनेजर ने ही ICICI बैंक को लूटने रची साजिश, जानें क्या है पूरा मामला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 July 2021

एक करोड़ का कर्ज चुकाने पूर्व मैनेजर ने ही ICICI बैंक को लूटने रची साजिश, जानें क्या है पूरा मामला

   ICICI बैंक में डकैती,महिला असिस्टेंट मैनेजर की हत्या, महिला बैंक कैशियर जख्मी

पालघर. बैंक लोन को खेल समझना और जरूरत से ज्यादा लोन ले लेना कितना भारी पड़ जाता है इसका एक उदाहरण यहां देखने को मिला। बैंक का 1 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए पूर्व बैंक मैनेजर ने ही  न केवल बैंक को लूटने की कोशिश की बल्कि इस चक्कर उसने एक महिला बैंककर्मी की हत्या भी कर दी।  

असिस्टेंट मैनेजर को घोंपा चाकू

विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुरेश वराडे ने बताया कि ICICI बैंक की विरार पूर्व शाखा में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे आरोपी अनिल दुबे और उसका साथी  बैंक में घुसे उस समय  सहायक प्रबंधक योगिता वर्तक और खजांची श्रद्धा देवरुखकर बैंक में काम कर रहे थे। आरोपियों ने  उन्हें चाकू दिखाकर धमकी दी और नकदी तथा आभूषण देने को कहा। जब महिलाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो वे नकद रकम लूटने लगे।

ये देखकर दोनों महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उन्हें रोकने की कोशिश की। भीड़ एकत्र होते देख  आरोपियों ने योगिता वर्तक और श्रद्धा  देवरुखकर को चाकू मार दिया। लोगों ने वर्तक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी सहकर्मी बुरी तरह घायल हो गई। 

लोगों ने आरोपी को पकड़ा

वहां मौजूद लोगों ने दुबे को पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया। अनिल दुबे बैंक की इसी शाखा का पूर्व मैनेजर था। उसी ने बैंक से 1 करोड़ रू. का कर्ज लिया था। इस बीच उसका साथी फरार हो गया।पुलिस दुबे के साथी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here