रायपुर ।खरोरा थाना इलाके के ग्राम भडारपुरी में बैंक मैनेजर से लूट हुई है। एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी के मैनेजर देवदत्त राजपूत बुधवार दोपहर करीब दो बजे चिखली गांव से पैसा वसूली कर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में दो अज्ञात युवक पल्सर से आए। उन्होंने बिलासपुर निवासी देवदत्त को धक्का देकर गिरा दिया और इसके बाद बदमाशों ने देवदत्त पर चाकू से वार किया। बदमाश मौके का फायदा उठाकर उसके नगदी से भरे बैग के साथ ही टैब, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। रायपुर में हाल ही में एक महिला बैंक अधिकारी की चेन लूटने के मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी अभी तक आरोपितों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में बाहरी गैंग गे बदमाशों का हाथ है।
Post Top Ad
Thursday, 30 September 2021
रायपुर में चाकू से हमला कर बैंक मैनेजर को लूटा
Tags
# chhatisgarh
About Editor Desk
chhatisgarh
Label:
chhatisgarh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment