इटली . रोम (Rome) में होने वाले 16वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को इटली (Italy) पहुंचे थे. इटली की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोम पहुंचे हैं. पीएम मोदी आज ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से अकेले में मुलाकात करने जा रहे हैं. यह मुलाकात 30 मिनट की होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरोन कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा हो सकती है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर 29 से 31 अक्तूबर तक रोम, इटली और वेटिकन सिटी के दौरे पर हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वेटिकन सिटी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी. श्रृंगला ने बताया कि वेटिकन ने वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया है. मेरा मानना है कि पंरपरा है कि जब परम आदरणीय (पोप) से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा नहीं होता और हम इसका सम्मान करते हैं. मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान आम तौर पर वैश्विक परिदृश्य और उन मुद्दों को लेकर जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है चर्चा में शामिल होंगे.
Post Top Ad
Saturday, 30 October 2021
पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे PM नरेंद्र मोदी
Tags
# international
About Editor Desk
international
Label:
international
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment