सिंगापुर । सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये शेर संक्रमित कर्मचारियों के सम्पर्क में आने की वजह से कोरोना से प्रभावित हो गए। मंडई वन्यजीव समूह की संरक्षण एवं अनुसंधान उपाध्यक्ष एवं पशु चिकित्सा डॉ. सोनाजा लूज ने बताया कि फिलहाल सभी शेर पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और अच्छी तरह खा-पी रहे हैं।
सभी शेर ‘नाइट सफारी’ में संक्रमित पाए गए। शेरों में बीते शनिवार से ही खांसने, छींकने जैसे हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे। ‘एनिमल एंड वेटनरी सर्विस’ (एवीएस) ने कहा कि ये शेर मंडई वन्यजीव समूह के उन कर्मचारियों के सम्पर्क में आए, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एवीएस ने मंडई वन्यजीव समूह को सभी नौ एशियाई और पांच अफ्रीकी शेरों को पृथक करने को कहा है।
एवीएस ने आरटी-पीसीआर जांच की थी, जिसमें चार एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए। मंडई वन्यजीव समूह ने कहा कि ‘नाइट सफारी कार्निवोर सेक्शन’ के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के 3,397 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,24,200 हो गई है। वहीं, 12 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 523 हो गई है।
Post Top Ad
Friday, 12 November 2021
सिंगापुर चिड़ियाघर में चार एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित
Tags
# international
About Editor Desk
international
Label:
international
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram

No comments:
Post a Comment