गोंडा। यूपी के गोंडा में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को रात के समय चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। गंभीर अवस्था में महिला रातभर ट्रैक के किनारे तड़पती रही। कुछ लोगों ने सुबह महिला को लहूलुहान हालत में देख पुलिस को सूचना दी, फिर महिला को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने चलती ट्रेन में उसका गला दबाया था। जब होश आया तो वो लाइन के किनारे पड़ी थी। जिला महिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही नेहा ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना जिले के लक्ष्मी नगर की रहने वाली है। वहां वो एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में टीचर थी। वहीं पर ज्ञानचंद शर्मा भी साथ में पढ़ाता था। दोनों के बीच प्रेम हुआ और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद नवंबर 2021 को ज्ञानचंद उसे साथ लेकर अपने घर आ गया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति उससे छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करने लगा और एक दिन कहा कि अब वो लखनऊ में साथ रहेंगे। नेहा ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले छोटी- छोटी बातों पर परेशान करते थे। सास दहेज के लिए ताना मारती थी। सास के कहने पर उसका पति कई बार उसकी पिटाई कर चुका है। इस बीच पीड़ित होकर उसने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या का भी प्रयास किया।
लखनऊ ले जाने के बहाने ट्रेन से पति मनकापुर स्टेशन लाया और उसी ट्रेन में उसका गला दबाया और वो बेहोश हो गई। जब सुबह उसे होश आया तो देखा कि वो घायल अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे पड़ी थी। जहां से उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। अब वह सास और पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। वहीं इस मामले पर सीओ का कहना है कि 21 तारीख को एक महिला नबाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि महिला को पति अक्सर मारपीट प्रताड़ित करता था। महिला को घर ले जाने के बहाने आरोपी पति ने ट्रेन में महिला से मारपीट की, उसके बाद चलती ट्रेन से महिला को गिरा दिया। महिला की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में नवाबगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल महिला जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
Post Top Ad
Thursday, 24 March 2022
युवक ने गर्भवती पत्नी को रात के समय चलती ट्रेन से नीचे फेंका
Tags
# Gonda
# Uttar pradesh
About Editor Desk
Uttar pradesh
Label:
Gonda,
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें नगर पालिका अमला : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना शेष डी ई ए एफ खातों का केवाईसी शीघ्र संपन्न किया जाए समय सीमा की बैठक संपन्न पट्टा अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में 12 दिसंबर तक पूरी की जाए सर्वे की कार्यवाही कलेक्टर ने कर में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने के दिए निर्देश
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें नगर पालिका अमला : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना शेष डी ई ए एफ खातों का केवाईसी...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment