मध्यप्रदेश में “द कश्मीर फाइल्स’’ फिल्म कर मुक्त राज्य शासन ने जारी किया आदेश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 15 March 2022

मध्यप्रदेश में “द कश्मीर फाइल्स’’ फिल्म कर मुक्त राज्य शासन ने जारी किया आदेश

श्योपुर, 14 मार्च 2022
राज्य शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म “द कश्मीर फाइल्स’’ के कथानक एवं अन्य विशेष समाज उपयोगी गुणों के दृष्टिगत इसे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन के लिए राज्य माल और सेवा कर से छूट प्रदान की है।वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में यह छूट 14 मार्च से 13 सितम्बर तक के लिए होगी। श्री विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर दी गई छूट में प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल सेवा कर (एसजीएसटी) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जायेगा। फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जायेगा। देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here