राजधानी में फिर गहराया जल संकट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 July 2022

राजधानी में फिर गहराया जल संकट


हरियाणा से यमुना नदी में अमोनिया युक्त पानी आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे नदी से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रवल और ओखला जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल सके, क्योंकि वह अमोनिया युक्त पानी साफ नहीं कर पाते हैं। इस कारण नई दिल्ली समेत करीब 30 प्रतिशत दिल्ली में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यमुना में अमोनिया की मात्रा में कमी नहीं आई है। लिहाजा, नई दिल्ली के तमाम इलाके, सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोलबाग, पहाड़गंज राजेंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी और उनके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।

 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here