चोरी का आरोपित शौचालय की खिड़की से भागा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 July 2022

चोरी का आरोपित शौचालय की खिड़की से भागा


भिलाई। नेवई और पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन बंदी जिला अस्पताल से भाग गया। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।गुरुवार की रात को वो शौच के लिए शौचालय में गया और खिड़की से कूदकर भाग गया। जेल प्रहरी ने दुर्ग कोतवाली में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभिरक्षा से भागने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस ने बताया कि यादव मोहल्ला रूआबांधा गांधी चौक निवासी सोहन सिंह उर्फ सागर बबुआ चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत पर केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे पांच जुलाई को जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here