शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 July 2022

शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी


फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम को जान से मारने की धमकी मिली है। जब शाही इमाम से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम ने अपनी शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाले ने उनके लैंडलाइन नंबर पर दो बार फोन किया था। पहला फोन पांच जुलाई को और दूसरा सात जुलाई को आया था। शाही इमाम की शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में जान से मारने की धमकी देने का मामला कर लिया गया है। उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शुक्रवार शाम तक किसी को पकड़ा नहीं गया था। 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here