दुर्ग जिले के में तय नहीं हो पाया भाजपा पार्षद का नेता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 9 July 2022

दुर्ग जिले के में तय नहीं हो पाया भाजपा पार्षद का नेता


भिलाई। निकाय चुनाव को छह महीने बीत गए। इन छह महीनों में काफी मंथन के बाद भी दुर्ग जिले के भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम तथा जामुल पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता का नाम तय नहीं हो पाया।भिलाई जिला भाजपा में चल रही जबरदस्त गुटीय राजनीति का इसको उदाहरण माना जा रहा है।ऐसा पहली बार हुआ कि छह महीने बाद भी पार्षद दल के नेता को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। अब तो भाजपा पार्षदों ने भी इसकी चर्चा बंद कर दी है। कांग्रेस पार्षद इस बात को लेकर भाजपा पार्षदों पर तंज भी कसते हैं।जामुल पालिका को छोड़कर शेष तीनों निकायों में कांग्रेस की शहर सरकार बनी थी। जनवरी में महापौर व सभापति भी चुन लिए गए। जनवरी के प्रथम सप्ताह से सभी निकायों में निर्वाचित परिषद ने कामकाज भी शुरू कर दिया।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here