108 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की भव्य शोभायात्रा आज निकाली जाएगी
कलश शोभायात्रा का जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट
नर्मदापुरम । 108 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शनिवार से प्रारंभ होगी जो कि 3 फरवरी तक चलेगी भागवत कथा की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को माँ ललिता आश्रम में बैठक संपन्न हुई । जिसमें विशेष रूप से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में शनिवार को कलश यात्रा के विषय को लेकर गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालु भक्तजनों से विशेष चर्चा की गई । श्रीमद् भागवत कथा महापुराण की कलश शोभायात्रा विवेकानंद घाट से प्रारंभ होकर माँ ललिता आश्रम पहुंचेगी । इसके लिए अनेकानेक सामाजिक संगठनों द्वारा 108 ब्राह्मणों का तथा ब्रह्मवेदामृत पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री विश्वेश्वरानंद जी महाराज का स्वागत सम्मान करने का स्थान सामाजिक संगठनों ने चयन किया है। जिसमें
एलआईसी ऑफिस के सामने श्रीमती नीरजा फौजदार के द्वारा,
श्रीमती दुर्गा भदोरिया सदस्य राष्ट्र सेविका समिति मीनाक्षी चौक पर स्वागत करेंगी । वही रश्मि कहार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रभा कांप्लेक्स के सामने महिला सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा करेंगी। नारायण नगर के सामने अखिलेश मिश्रा मित्र मंडल , शांति नगर के पास राहुल तोमर , हरियाली चौक पर पूर्व पार्षद प्रकाश शर्मा मित्र मंडल , तृप्ति मेडिकल के पास अमित नायक हंस राय , हाउसिंग बोर्ड दुर्गा मंदिर के पास मनोज चौरे , पंचवटी के चौराहे पर अनिल आर्य तथा जितेंद्र राठौर मित्र मंडल पेंशनर पॉइंट पर पवन अग्रवाल सहित अनेकानेक शिव भक्त 108 ब्राह्मणों का कलश यात्रा का स्वागत करेंगे बैठक में उपस्थित हुए हंस राय ,कैप्टन करैया , मुकेश नागर, मुन्ना उपाध्याय, सुषमा चौबे ,योगेंद्र श्रीवास्तव ,डॉक्टर नेमा ,पवन अग्रवाल , राजीव मिश्रा, रविशंकर राजपूत , ममता राजपूत , अनिल आर्य, नर्मदा पुर कथा व्यास मंच के अध्यक्ष आचार्य निरजेश त्रिपाठी , अभिलाष शर्मा कथा व्यास, अनिल मिश्रा ,राजेंद्र पुरोहित ,गोविंद दास, अमित दुबे, अनुराग शर्मा ,अश्विनी पांडे सहित अनेकानेक भक्त उपस्थित रहे l मां ललिता आश्रम के प्रमुख पंडित अजय दुबे ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि 108 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में प्रतिदिन भारी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं ।

No comments:
Post a Comment