भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी आज नर्मदा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 January 2023

भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी आज नर्मदा

 भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी आज नर्मदापुरम में, लेंगे संगठनात्मक बैठकें

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 विधानसभा की तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी बूथ को मजबूत बना रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव तीन दिवसीय नर्मदापुरम संभाग के दौरे पर है। हरदा और बैतूल जिले के संगठनात्मक बैठक के उपरांत शुक्रवार को नर्मदापुरम प्रथम बार आएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व नर्मदापुरम जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार कर समितियाँ बनाई गई है। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि मुरलीधर राव के नगर आगमन कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण हैैl

यह रहेंगे कार्यक्रम मुरलीधर राव प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस घाट पर मां नर्मदा का पूजन करेंगे उसके उपरांत सर्वधर्म प्रमुखों से भेंट कर उनका सम्मान करेंगे। पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं समस्त मोर्चा सर्किट हाउस से भाजपा कार्यालय के बीच मुरलीधर राव का जोरदार स्वागत करेंगे। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में जिले की प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर को जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल सह प्रभारी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात सातों मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रदेश सह संयोजक, जिला संयोजकों की बैठक लेंगे।


हैप्पी मैरिज गार्डन में जिले के प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता करेंगे l

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here