राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एंव भारतीय जैन संगठन की नर्मदापुरम शाखा स्लेम एरिया की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की जॉंच के लिये करेगी जागरुक
ताकि कैंसर की शुरूआत होते ही इलाज संभव हो — नीरजा फौजदार
नर्मदा पुरम । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एंव भारतीय जैन संगठन की नर्मदापुरम शाखा की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को मीनाक्षी परिसर में किया गया । जिसमें सभी महिलाओं ने आजकल अत्याधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर पर चिंतन किया कि हम-सब कैसे मिलकर इस बीमारी पर निजात पाये संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा महिलाओं में जागरुकता लाना पडे़गी वैसे भी महिलाये जॉंच कराने से छिँछकती है । उन्हें समझाना होगा कि यदि टाइम पर पकड़ में आ गया कि कैंसर होने वाला है तो इलाज संभव है । नर्मदापुरम की सरकारी हॉस्पिटल में माह के तीन दिन निशुल्क जॉंच होती है यह जानकारी सरकारी हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉं राजेश माहेश्वरी ने दी कैंसर के लक्षण पाये जाने पर शुरूआत में इलाज से ठीक भी हो जाता है । लेकिन महिलाओं को वहॉं तक अक्सर समझाकर ही पहुंचाया जा सकता है । इसी बात पर विचार कर मंच संजय नगर एरिया में 14 फरवरी को दिन में 3 बजे से एक कैंप आयोजित किया जाएगा l जिसमें महिलाओं को जागरूक करेगा
साथ में आशुतोष संभागीय कॉडीनेटर भी उपस्थित रहेगें जो पूरी डिटेल महिलाओं को देगें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को फायदा मिल सके कैंसर की स्थिति में उनका इलाज भी सरकारी हॉस्पिटल में होगा ।
बैठक में नीरजा फौजदार, अनीता अरुण जैन , अनीता जैन आ एल. जैन , जयंती जैन, रितु जैन , अर्चना सिघई , रीना रत्नेश जैन , राजश्री जैन , शारदा जैन , श्वेता जैन , राशि जैन, सरिता जैन भावना जैन , संजना जैन , रीना रितेश जैन . मोनिषा जैन , रेखा गोयल , सुनीता जैन , कनिष्का फौजदार आदि उपस्थित थी अत में भावना जैन ने आभार माना l

No comments:
Post a Comment