सांगाखेड़ा गांव में घर घर में पहुंच रहा है नल से जल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 February 2023

सांगाखेड़ा गांव में घर घर में पहुंच रहा है नल से जल

 सांगाखेड़ा गांव में घर घर में पहुंच रहा है नल से जल

सांगाखेड़ा गांव के सभी ग्रामवासियों को अब घर में ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। 

मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिला अब गांव-गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी बदल रही है। जिले में स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति से न केवल पीने के पानी की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और रोजगार जैसी अनेक जरूरी गतिविधियों को भी सहयोग मिल रहा है।

      नर्मदापुरम जिले में जल आत्मनिर्भरता की इस श्रृंखला में उल्लेखनीय गांव है माखननगर तहसील का ग्राम सांगाखेड़ा। सांगाखेड़ा गांव के सभी ग्रामवासियों को अब घर में ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। सांगाखेड़ा में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से पूर्व पीने का पानी एक बहुत बड़ी समस्या थी। हैंडपंप व कुएं जल आपूर्ति के स्रोत थे, जो गर्मी की शुरुआत में ही सूख जाते थे। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए महिला, पुरुष और यहां तक कि बच्चे भी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर थे। नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन से सांगाखेड़ा गांव की तस्वीर अब बदल गई है, अब इस गांव के हर घर में नल और और हर नल में जल है।

      नल जल योजना से प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी है और पूरे गांव में खुशहाली आई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सांगाखेड़ा सहित तीनों बसाहट के हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया। जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से नल जल योजना तैयार की गई और इसे 9 महीने की तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। यहां 50 हजार लीटर क्षमता का एक सम्पबेल तथा 10 हजार लीटर प्रति घंटा की क्षमता वाली कीटाणु नाशक डिसइन्फेक्शन यूनिट का निर्माण भी किया गया है। लगभग 14 हजार मीटर के विभिन्न व्यास की डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई गई है। सांगाखेड़ाकलां गांव के कुल 1468 परिवारों में 1468 घरेलू टेप कनेक्शन लगाए गए हैं। इन नलों से घरों तक पानी पहुंचाया गया है। यह परियोजना अगले 20 सालों तक गांव की पेयजल की मांग के अनुसार तैयार की गई है।

      लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस के गुप्ता ने बताया कि नल जल योजना का कार्य पूरा होने के बाद अब इसे ग्राम पंचायत की पेयजल स्वच्छता समिति को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति बेहतर तरीके से इसका संचालन कर रही है। अपने घर में नल और जल के लिए सभी ग्रामवासी निर्धारित शुल्क की नियमित अदाई भी दे रहे हैं। सांगाखेड़ा गांव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहल बहुआयामी साबित हुई है। पानी की चिंता से बेफिक्र होकर ग्रामवासी अब अपनी आजीविका और रोजगार को समय दे पा रहे हैं।

      ग्राम की सुनीता बाई बताती है की नल जल योजना आने से पूर्व हमें पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था। सुबह 4:00 से उठकर हमें पहले पानी लेने के लिए जाना होता था। पानी के लिए यदि हम जल्दी न उठे तो हम घर के अन्य कार्य समय पर नहीं कर पाते थे। बच्चों के स्कूल के साथ ही हमे खुद भी अपने काम पर जाने में देरी होती थी। कई बार तो छोटे बच्चों को रोता हुआ घर छोड़कर भी सुबह से पानी भरने के लिए जाना पड़ता था। गांव की अन्य महिला श्रीमती ज्योति अहिरवार ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सहृदय धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे गांव में नल जल योजना के तहत हर घर में नल कनेक्शन देकर हमें पानी की चिंता से मुक्त किया है। अब हम समय पर हमारे सारे काम पूरे कर पाते हैं।

No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में  निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ नर्मदा पुरम। पंडित ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here