पचमढ़ी में 8 फरवरी से 19 फरवरी तक लगेगा सुप्रसिद्ध महादेव मेला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मेले की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 February 2023

पचमढ़ी में 8 फरवरी से 19 फरवरी तक लगेगा सुप्रसिद्ध महादेव मेला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मेले की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देश


 पचमढ़ी में 8 फरवरी से 19 फरवरी तक लगेगा सुप्रसिद्ध महादेव मेला

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मेले की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देश

नर्मदापुरम / प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के पचमढ़ी में 8 फरवरी से 19 फरवरी तक सुप्रसिद्ध महादेव मेले का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट में महादेव मेले की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर श्री सिंह ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पचमढ़ी जाने वाले मार्ग के शोल्डर मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सतपुडा टाइगर रिजर्व एवं वन विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन्य जीवों से सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त अमले की तैनाती की जाए। मेला अवधि के दौरान यह अमला वहा उपस्थिति रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
     सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर श्री सिंह ने नंदीगढ़ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश एसटीआर और वनविभाग के अधिकारियों को दिए। एमपीईबी को बिजली की समुचित व्यवस्थायें के लिए निर्देशित किया। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त होमगार्ड के फोर्स मेला क्षेत्र के लिए रवाना करें। नांदिया जंक्शन पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें।

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेडिकल टीम की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम होमगार्ड के बल के साथ समन्वय मिलाकर काम करें । ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू किया जा सके। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।कलेक्टर श्री सिंह ने कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश अपर कलेक्टर को दिए।
  बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपास्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में  निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ नर्मदा पुरम। पंडित ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here