नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : विधायक डॉ सीतासरन शर्मा विकास यात्रा: विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में 3.44 करोड़ की लागत के अधोसंरचना विकास कार्य का भूमि पूजन किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 February 2023

नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : विधायक डॉ सीतासरन शर्मा विकास यात्रा: विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में 3.44 करोड़ की लागत के अधोसंरचना विकास कार्य का भूमि पूजन किया

 नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : विधायक डॉ सीतासरन शर्मा

विकास यात्रा: विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में 3.44 करोड़ की लागत के अधोसंरचना विकास कार्य का भूमि पूजन किया


नर्मदापुरम / जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निरंतर और सुचारू रूप से जारी है। विधानसभा नर्मदापुरम अंतर्गत विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। विकास यात्रा के दौरान विधायक डॉ शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र, किशनपुरा नर्मदापुरम में 3.44 करोड़ की लागत के  अधोसंरचना विकास जिसमें सड़क पुर्ननिर्माण एवं नाली निर्माण सम्बंधी कार्य का भूमि पूजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र में कुल स्वीकृत राशि 344.45 लाख रुपये का विकास कार्य किया जाएगा।

      विधायक डॉ शर्मा ने बताया कि विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत उद्योगपतियों को परिवहन में होने वाली परेशानी दूर हो जायेगी। साथ ही वर्षा के समय होने वाली जल भराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास में आ रही बाधा का समाधान होगा और विकास को गति मिल सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, श्रीमती माया नरोलिया,  महेन्द्र तिवारी,  महेंद्र यादव, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद, लघु उद्योग संघ किशनपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सभी उद्योगपति एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम के महाप्रबंधक  कैलाश माल एवं अन्य अधिकारीगण तथा म.प्र. लघु उद्योग निगम, भोपाल के अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here