जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकली विकास यात्रा विकास यात्रा के दौरान अनेक कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के हितलाभ से किया गया लाभान्वित विकास यात्रा के दौरान लोगों में दिखा भारी उत्साह, विकास यात्रा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा एवं ढोल नगाड़े से विकास यात्रा का स्वागत नर्मदापुरम/ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 February 2023

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकली विकास यात्रा विकास यात्रा के दौरान अनेक कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के हितलाभ से किया गया लाभान्वित विकास यात्रा के दौरान लोगों में दिखा भारी उत्साह, विकास यात्रा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा एवं ढोल नगाड़े से विकास यात्रा का स्वागत नर्मदापुरम/

 जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकली विकास यात्रा

विकास यात्रा के दौरान अनेक कार्यों का जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के हितलाभ से किया गया लाभान्वित

विकास यात्रा के दौरान लोगों में दिखा भारी उत्साह,

विकास यात्रा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा एवं ढोल नगाड़े से विकास यात्रा का स्वागत

नर्मदापुरम/ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा गत पांच फरवरी से निरंतर आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा के नौ वे दिन भी लोगों के उत्साह की कमी नहीं आई। अनेक गांवों में विकास यात्रा का ढोल नगाड़े और परंपरागत रीति से स्वागत किया जा रहा है। इस यात्रा में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। विकास यात्रा जिस गावं में जा रही है वहां बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाए तथा वृद्धजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों और लोकार्पण एवं भूमि पूजन के कार्य भी किये जा रहे है।

      जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अनेक विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते समय जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने और इस योजना में बहनों को एक हजार रूपए की जानकारी देने पर सभी महिलओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया। विकास यात्रा में उपस्थित जन समुदाय ने इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली क्रातिकारी योजना बताया।

विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम 3.44 करोड़ की लागत के अधोसंरचना विकास कार्य का भूमि पूजन किया

      विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। विकास यात्रा के दौरान विधायक डॉ शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र, किशनपुरा नर्मदापुरम में 3.44 करोड़ की लागत के  अधोसंरचना विकास जिसमें सड़क पुर्ननिर्माण एवं नाली निर्माण सम्बंधी कार्य का भूमि पूजन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र में कुल स्वीकृत राशि 344.45 लाख रुपये का विकास कार्य किया जाएगा।

      विधायक डॉ शर्मा ने बताया कि विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत उद्योगपतियों को परिवहन में होने वाली परेशानी दूर हो जायेगी। साथ ही वर्षा के समय होने वाली जल भराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास में आ रही बाधा का समाधान होगा और विकास को गति मिल सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, श्रीमती माया नरोलिया,  महेन्द्र तिवारी, महेंद्र यादव, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद, लघु उद्योग संघ किशनपुरा के कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सभी उद्योगपति एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम के महाप्रबंधक  कैलाश माल एवं अन्य अधिकारीगण तथा म.प्र. लघु उद्योग निगम, भोपाल के अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here