नर्मदापुरम, पिपरिया, माखननगर एवं डोलरिया में के साथ निकाली गई विकास यात्रा
5 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
विकास यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक
नर्मदापुरम/ पूरे प्रदेश के साथ नर्मदापुरम जिले मे जनहित के संकल्प के साथ विकास यात्रा निकाली जा रही है। नर्मदापुरम में विकास यात्रा जनसेवा, विकास और प्रगति की त्रिवेणी संगम बनी है। शुक्रवार जिले में नर्मदापुरम , पिपरिया, माखननगर एवं डोलरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्रा पहुंची। जिसमें में 5 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। साथ ही केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी जनसामान्य को दी गई। प्रगति की गाथा भी बताई गई। नगर और ग्राम के विकास का रोडमैप भी तैयार किया गया। लाडली लक्ष्मी बेटियों ने जल जीवन मिशन पर केंद्रित जल कलश यात्रा भी निकाली। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
नर्मदापुरम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा , सिवनीमालवा में विधायक डॉ प्रेम शंकर वर्मा , माखननगर में विधायक विजयपाल सिंह एवं पिपरिया में विधायक ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में विकास यात्रा निकाली गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह नर्मदापुरम में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए।
नर्मदापुरम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने 12 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मंगल भवन की मरम्मत कार्य लागत 3 लाख रूपए, सार्वजनिक कक्ष के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 2 लाख रूपए, वार्ड 14 में शैलाश्रय कालोनी के पास चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार रूपए, हाकी स्ट्रोटर्फ के पास राधेलाल यादव के मकान से संतोष कहार के मकान तक 50 मीटर सड़क निर्माण लागत 1 लाख रूपए,वार्ड 13 में भगवान नगर में आशीष मालवीय के घर से सरोज चौरे के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य लागत 1 लाख एवं लालसिंह मलैया के घर से संतोष शर्मा के घर की ओर सीमेंट सड़क निर्माण लागत 1 लाख रूपए, इंद्रप्रस्थत कॉलोनी में सीसी चबूतरा पर टीन शेड निर्माण लागत 1 लाख 50 हजार रूपए के कार्यो का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह से वार्ड 14 में जिम कक्ष निर्माण लागत 1 लाख 26 हजार 825 रूपए, अंकिता नगर में जिम के लिए लागत 1 लाख 10 हजार रूपए के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया गया।
माखननगर में विकास यात्रा के दौरान विधायक विजय पाल सिंह नें 03 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया। जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बगलोन में नलजल योजना लागत 1 करोड़ 2 लाख 70 हजार, मुडियाखेडा में नलजल योजना लागत 35 लाख 80 हजार, खरगावली में नलजल योजना लागत 84 लाख 5 हजार, बज्जरवाड़ा में नलजल योजना लागत 88 लाख 75 हजार, आरी में नक्षत्र वाटिका निर्माण शांतिधाम के पास लागत 14 लाख 75 हजार एवं माता मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 5 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का विकास यात्रा में भूमि पूजन किया गया।
विधायक सिवनीमालवा श्री प्रेमशंकर वर्मा नें डोलरिया में विकास यात्रा के दौरान 2 करोड़ 50 लाख 65 हजार रूपए विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया जिनमें प्रमुख रूप से डोलरिया में शंकर मंदिर फुरसद मोहल्ले में छत चौपाल लागत 1 लाख, महाविद्यालय डोलरिया में फर्नीचर, खेलकूद, पुस्तक सामग्री के लिए लागत 5 लाख, जिम सामग्री 1 लाख 10 हजार, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार, खेड़ापति माई के पास 2 कक्ष निर्माण लागत 1 लाख 50 हजार, गलगल बाबा के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार, हनुमान धाम के पास चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार, हरिजन मोहल्ले में नर्मदा मंदिर के पास चबूतरा पर छत निर्माण लागत 1 लाख, सरस्वती मंदिर में 2 कक्ष का निर्माण लागत 6 लाख 70 हजार, शासकीय महाविद्यालय डोलरिया में पुस्तक, शिक्षण सामग्री क्रय के लिए लागत 1 लाख, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य लागत 4 लाख रूपए , ग्राम पंचायत भीलाखेड़ी में मंगल भवन निर्माण लागत 10 लाख, मंगल भवन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 3 लाख 70 हजार, कक्कू की बगिया मेरिज गार्डन के सामने पुलिया निर्माण लागत 1 लाख, हनुमान धाम के पास चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार, इसी पंचायत के ग्राम बोरतलाई में जिम सामग्री क्रय के लिए लागत 1 लाख 25 हजार, पंचायत भवन के पास बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य लागत 4 लाख 85 हजार, सुरेश चौरे के घर से बलदेव यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 2 लाख , ग्राम पंचायत घुघवासा में चबूतरा निर्माण लागत 1 लाख, मुख्य सड़क से आकिया गोहार में बजरीकरण लागत 1 लाख, मुख्य मार्ग से हरि चौधरी के घर की ओर सीसी नाली लागत 1 लाख, जिम सामग्री लागत 1 लाख 25 हजार, लोहगी बाबा के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार , सोनासावरी रोड से घुघवासा बीसारोड़ा मार्ग लागत 1 करोड़ 53 लाख 49 हजार रूपए, ग्राम बीसारोड़ा में नंदकिशोर बडकुड के मकान से विजयशंकर के मकान की ओर सीसी रोड लागत 1 लाख, रेवाराम चौरे के मकान से प्रहलाद सराठे के मकान की ओर सीसी रोड लागत 1 लाख, शासकीय माध्यमिक शाला में बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 14 लाख 93 हजार, शाला परिसर में पेवर ब्लाक कार्य लागत 1 लाख, शाला में बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 7 लाख 18 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सुपरली में गोहा में पुलिया निर्माण लागत 1 लाख, बडे कुआ के पास चबूतरा निर्माण लागत 2 लाख, ग्राम बेहराखेड़ी में जिम सामग्री क्रय के लिए लागत 1 लाख 25 हजार रूपए, करनसिंह के मकान से नदी की ओर सीसी रोड निर्माण लागत 1 लाख 50 हजार, लढिया डोह नदी पर घाट निर्माण लागत 1 लाख, बेहराखेड़ी में राजू मेहरा के घर से नदी की ओर नाली निर्माण लागत 1 लाख, सुपरली से बैहरा खेड़ी मार्ग लंबाई 3.20 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 60 हजार, नलजल योजना लागत 47 लाख 10 हजार, ग्राम बमूरिया में सीसी रोड निर्माण नितिन की दुकान से राममोहन के घर की ओर लागत 2 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया गया तथा ग्राम बोरतलाई में नलजल योजना लागत 64 लाख, ग्राम बेहराखेडी में सीसी रोड निर्माण करन सिंह के घर से दिनेश मालवीय के घर की ओर लागत 1 लाख 50 हजार, डोंगरिया बाबा घाट पर पिचिंग निर्माण लागत 1 लाख, प्रमोद पटेल के घर से माता मंदिर तक सीसी रोड लागत 73 हजार 318 रूपए, ग्राम बमूरिया में नलजल योजना लागत 25 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम सुपरली में नलजल योजना लागत 20 लाख 35 हजार रूपए के कार्यो का भूमिपूजन / शिलान्यास किया गया।
पिपरिया में विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने 18 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जनपद पंचायत पिपरिया के अंतर्गत माता मंदिर से हरभजन सराठे के मकान की ओर सीसी रोड लागत 2 लाख 34 हज़ार, खेड़ापति मंदिर में टीन शेड निर्माण लागत 2 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत नाली निर्माण हेमराज पटेल के खेत से सेमरी रोड नाले तक लागत 5 लाख 42 हज़ार, जनपद पंचायत पिपरिया अंतर्गत सीसी रोड निर्माण ग्राम जालौन लागत 71 हज़ार, जनपद पंचायत पिपरिया अंतर्गत सीसी रोड निर्माण ग्राम जालौन 2 लाख 15 हज़ार, जनपद पंचायत पिपरिया अंतर्गत पंचायत भवन एवं शाला भवन परिसर में पेवर ब्लॉक लागत 1 लाख 59 हजार आदि कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विकास रथ के माध्यम से मिली लोगों को योजनाओं की जानकारीनर्मदापुरम, पिपरिया, माखननगर एवं डोलरिया में के साथ निकाली गई विकास यात्रा
5 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
विकास यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक
विकास यात्रा के दौरान जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से जन सामान्य को ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदाय कर योजनाओं पर केन्द्रित प्रचार-साहित्य का वितरण किया जा रहा है।
हितग्राहियों ने विकास यात्रा को बताया सराहनीय कदम
जिलेभर में निकाली गई विकास यात्राओं के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने विकास यात्रा को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। बेहराखेड़ी, बागलोंन , मुड़िया खेड़ा, बज्जरवाडा आरी के नागरिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment