मरीजों को त्वरित अस्पताल पहुंचाने के लिए चलेगा संजीवनी वाहन : विधायक डॉ सीतासरन शर्मा
विकास यात्रा के दौरान जनसमस्याओं का भी किया जा रहा त्वरित समाधान
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह विकास यात्रा में हुए शामिल
नर्मदापुरम के नगरीय क्षेत्रों में पहुंची विकास यात्रा
नर्मदापुरम/ जनहितेशी संकल्प के साथ नर्मदापुरम सहित जिले की चारों विधानसभाओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचेगी। इस क्रम में शुक्रवार को विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में नर्मदापुरम विधानसभा अंतर्गत विकास यात्रा नगरीय क्षेत्रों में पहुंची। विकास यात्रा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह भी शामिल हुए। जिसमें केंद्र एवं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण तथा स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। आमजनों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उनकी समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। विकास यात्रा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,अनुग्रह सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज, पात्रता पर्ची सहित अन्य शासन की योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। कलेक्टर श्री सिंह नें विकास यात्रा के दौरान हाउसिंग बोर्ड ऑफिस का निरीक्षण किया।
विधायक डॉ शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड नर्मदापुरम क्षेत्र में विकास यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए संजीवनी वाहन नगर पालिका द्वारा चलाया जाएगा। ताकि मरीजों को तत्काल उपचार प्राप्त हो सके। संजीवनी वाहन का नंबर भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरों से कचरा एवं गौ ग्रास एकत्रित करने के लिए भी नगर पालिका द्वारा वाहन चलाया जाएगा। डॉ शर्मा ने कहा कि विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी ग्रामों और शहरों में पहुंच रहे। विकास यात्रा के दौरान लगाई जा रही आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, अनुग्रह सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज, पात्रता पर्ची सहित अन्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही विकास यात्रा के दौरान प्राप्त जन समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है। विकास यात्रा में आमजन भी बढ़ चढ़कर सहभागी बन रहें हैं।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव,नगरपालिका उपाध्यक्ष श्अभय वर्मा, श्रीमती माया नारोलिया, दिनेश तिवारी,हंस राय ,प्रसन्न हर्णे , राजेश तिवारी, सुनील राठौर,लोकेश तिवारी, नीरज बरगलछं , प्रशांत दीक्षित,राजकुमार चौकसे ,विकास नारोलिया, सागर शिवहरे, नन्द किशोर यादव ,प्रांशु राने, अर्चना पुरोहित, प्रेमा पंकज पांडे , निर्मला राय,केशव उर्मिल ,सहित वार्डवासी उपस्थित रहे ।
नर्मदापुरम में विकास यात्रा के दौरान 12 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
शुक्रावर को नर्मदापुरम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने 12 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मंगल भवन की मरम्मत कार्य लागत 3 लाख रूपए, सार्वजनिक कक्ष के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 2 लाख रूपए, वार्ड 14 में शैलाश्रय कालोनी के पास चबूतरा निर्माण लागत 50 हजार रूपए, हाकी स्ट्रोटर्फ के पास राधेलाल यादव के मकान से संतोष कहार के मकान तक 50 मीटर सड़क निर्माण लागत 1 लाख रूपए,वार्ड 13 में भगवान नगर में आशीष मालवीय के घर से सरोज चौरे के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य लागत 1 लाख एवं लालसिंह मलैया के घर से संतोष शर्मा के घर की ओर सीमेंट सड़क निर्माण लागत 1 लाख रूपए, इंद्रप्रस्थत कॉलोनी में सीसी चबूतरा पर टीन शेड निर्माण लागत 1 लाख 50 हजार रूपए के कार्यो का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह से वार्ड 14 में जिम कक्ष निर्माण लागत 1 लाख 26 हजार 825 रूपए, अंकिता नगर में जिम के लिए लागत 1 लाख 10 हजार रूपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया लोकार्पण।
मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट
.jpeg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment