दुष्कृत्य की शिकायत के बाद युवती ने किया समझौता, दोनों करेंगे शादी पुलिस को शपथपत्र देकर कहा हम अपना घर बसायेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 February 2023

दुष्कृत्य की शिकायत के बाद युवती ने किया समझौता, दोनों करेंगे शादी पुलिस को शपथपत्र देकर कहा हम अपना घर बसायेंगे

 दुष्कृत्य की शिकायत के बाद युवती ने किया समझौता, दोनों करेंगे शादी

पुलिस को शपथपत्र देकर कहा हम अपना घर बसायेंगे

नर्मदापुरम। हाल ही में सोहागपुर निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने मुझे शादी का प्रलोभन देकर शोषण किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में युवती ने शपथ पत्र के माध्यम से आपसी समझौता कर लिया है और अपनी शिकायत वापिस ले ली । बताया जाता है कि महिला थाने में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर शादी करने का निर्णय लिया है। बता दें कि सोहागपुर निवासी एक 20 वर्षीय युवती के द्वारा पिछले दिनों गांव के ही एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं बाद में शादी से इंकार करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं महिला थाने में लिखित रूप से की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को तलब किया एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जिसके बाद युवक ने युवती से शादी करने की बात कही और युवती भी इसके लिये तैयार हो गई । दोनों ने पुलिस के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर शादी करने का आश्वासन दिया है। 

इनका कहना 

युवती ने शिकायत वापिस ले ली है। और दोनों पक्ष शादी के लिये तैयार हैं। 

सुरेखा निमोदा, थाना प्रभारी महिला थाना नर्मदा पुरम

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here