संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा शिक्षक को किया निलंबित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 February 2023

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा शिक्षक को किया निलंबित

 संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा शिक्षक को किया निलंबित 

 सोहागपुर। शासकीय माध्यमिक  स्कूल ईशरपुर में पढ़ाने वाले शिक्षक रंजीत किरार पिता हरिसिंह किरार ने स्कूल की  बच्चियों से अभद्रता की थी । जिस पर उसे शनिवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन नर्मदापुरम के प्रस्ताव अनुसार निलंबित कर दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक  स्कूल ईशरपुर में पढ़ाने वाले शिक्षक रंजीत किरार पिता हरिसिंह किरार पर विद्यालय की कक्षा आठवीं की पढ़ने वाली छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए । जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार एवं एसडीएमसी की। जिस पर मौके पर तहसीलदार एवं पुलिस अमला पहुंचा और ग्रामीणों से तथा बच्चियों से बात की जिस पर उन्होंने सारी बात खुल कर बताई । जानकारी में यह बात सामने आई है कि शिक्षक बहुत दिनों से इस प्रकार की हरकतें कर रहा था। जिसमें शिक्षक की गलती मालूम होने पर पुलिस ने शिक्षक रंजीत किरार को अपने साथ सोहागपुर थाने ले आई और जिस पर उससे पूछताछ की गई और उस पर एफ  आरआई दर्ज की गई । जिसमें पुलिस ने 354, 354 A, 354B एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यह शिक्षक विगत 4 वर्षों से ईशरपुर विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहा था। इससे पूर्व वह अन्य विद्यालय में था।

मालूम हो कि शासकीय माध्यमिक  स्कूल ईशरपुर में पढ़ाने वाले शिक्षक रंजीत किरार पिता हरिसिंह किरार ने स्कूल की  बच्चियों से अभद्रता की थी । जिस पर उसे शनिवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के प्रस्ताव अनुसार निलंबित कर दिया गया ।

मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here