हर हर महादेव से गुंजायमान हुई धार्मिक नगरी नर्मदा पुरम काले महादेव मंदिर से निकली भव्य पालकी शोभायात्रा अल सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा रुद्राअभिषेक का क्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 February 2023

हर हर महादेव से गुंजायमान हुई धार्मिक नगरी नर्मदा पुरम काले महादेव मंदिर से निकली भव्य पालकी शोभायात्रा अल सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा रुद्राअभिषेक का क्रम



 हर हर महादेव से गुंजायमान हुई धार्मिक नगरी नर्मदा पुरम

काले महादेव मंदिर से निकली भव्य पालकी शोभायात्रा

अल सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा रुद्राअभिषेक का क्रम 

मनोज सोनी की विशेष रिपोर्ट

नर्मदा पुरम । शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया । वही हर हर महादेव बम बम भोले की गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हुई धार्मिक नगरी नर्मदा पुरम। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक नगरी नर्मदा पुरम मानो पूरी तरह से शिवमय हो गई हो । महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवालयों में अल सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक और पूजन अर्चन विधि विधान से किया गया। इस दौरान काले महादेव मंदिर, मोर छली चौक शंकर मंदिर, रसूलिया स्थित नर्वदेश्वर मंदिर, हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर, पंचवटी परिशर स्थित शिव मंदिर, मीनाक्षी चौक शंकर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान  कार्यक्रम श्रद्धालुओं द्वारा किए गए । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी काले महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जो कि काले महादेव मंदिर से सेंट्रल बैंक होते हुए सराफा चौक मोर छली चौक के इतवारा बाजार सत रास्ता सहित मुख्य बाजार होते हुए वापस काले महादेव मंदिर पहुंची। काले महादेव की पालकी शोभायात्रा का  श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया । पालकी शोभायात्रा में हाथी घोड़े डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए आगे आगे चल रहे थे तो वही महिला और पुरुषों की भीड़ पालकी शोभायात्रा के साथ चल रही थी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया था । जो कि शहर सहित बाहर से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here