- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 February 2023


 अंत्योदय की भावना से होगा विश्व का कल्याण”

पंडित दीनदयालजी उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाईए

नर्मदापुरम। शनिवार को भाजपा ने नर्मदापुरम जिले के सभी बूथों पर श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई। जिला मुख्यालय पर रामजी बाबा समाधि के सामने स्थित पं. श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्पार्पण किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु की भूमिका निभाने जा रहा है। भारत रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाए यह अमेरिका सहित अनेक देश चाहते हैं। सभी देशों का मानना है कि युद्ध से उपजे वैश्विक संकट को मोदीजी ही टाल सकते हैं। अंत्योदय की भावना से ही विश्व का कल्याण होगा। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत जिस शक्ति के साथ खड़ा है उसका बीजारोपण 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ ही हो गया था। इस बीज को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी जैसे मनीषियों ने अपने खून से सींचकर पाला-पोसा है। 

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार से करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए व समाज के उत्थान हेतु संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का जो कल्याणकारी मंत्र दिया है वह हम सबको सशक्त राष्ट्र एवं समाज के निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। विविधता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की विचारधारा में रची-बसी हुई है।  

            जिला कोषाध्यक्ष  लोकेश तिवारी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व्यक्तिवाद लोकतंत्र, समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद को पश्चिमी अवधारणा मानते थे। वे इनको भौतिकवादी विचारधाराओं का स्वरूप मानते थे। पंडित जी एकात्म मानववाद जैसी प्रगतीशील विचारधारा के प्रणेता थे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, मीसाबंदी शंभू सोनकिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, अनिल बुन्देला, राजेश तिवारी नपा अध्यक्ष नीतू यादव, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा, केशव उर्मिल, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, महामंत्री पूनम मेषकर, उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय, समर्थ चौरसिया, राजेश रैकवार, रिंकू जायसवाल, मुकेश नागर,  जवाहर लाल राय, गीचा चौकसे अनुजा मिश्रा, ममता शर्मा, जयबाला निगम सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here