पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक सेठानी घाट पर होगा आयोजित पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का 46 वा स्मरण वर्ष - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 March 2023

पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक सेठानी घाट पर होगा आयोजित पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का 46 वा स्मरण वर्ष


 पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह 17 से 21 मार्च तक सेठानी घाट पर होगा आयोजित

पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का 46 वा स्मरण वर्ष 

नर्मदा पुरम । पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह के सचिव प्रशान्त मुन्नू दुबे ने जानकारी में बताया कि  सेठानी घाट पर पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रवचन प्रसंग 17 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें श्रीरामचरितमानस के पुष्पवाटिका प्रसंग पर प्रवचन के लिए भागलपुर ( बिहार) से मानस कोकिला श्रीमती कृष्णादेवी मिश्र पधार रहीं हैं l
 प्रवचन पूर्व प्रतिदिन स्थानीय संगीत कलाकारों के द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी । पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का यह 46 स्मरण वर्ष है । जिसमें विगत वर्षों में देश की विभिन्न पीठों के शंकराचार्य तथा सुप्रसिद्ध सँतों की वाणी से नगर की जनता लाभान्वित हो चुकी है । 20 मार्च को पं रामलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थल परिसर शास नर्मदा महाविद्यालय में प्रातः पुण्य स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा।
Manoj Soni ki report

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here