ट्रक का टायर फटते ही इनोवा कार के उड़े परखच्चे एक की मौत 6 घायल गंभीर मरीजों को बुधनी निजी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 March 2023

ट्रक का टायर फटते ही इनोवा कार के उड़े परखच्चे एक की मौत 6 घायल गंभीर मरीजों को बुधनी निजी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया




 ट्रक का टायर फटते ही इनोवा कार के उड़े परखच्चे

एक की मौत 6 घायल

गंभीर मरीजों को बुधनी निजी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया 

नर्मदा पुरम । नेशनल हाईवे मार्ग स्थित बगवाड़ा टोल के पास गुरुवार शाम को ट्रक और इनोवा कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई इसमें 1 की मौत 6 घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास पटेल ढाबे के सामने से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटते ही पीछे से आ रही इनोवा कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया । जिसमें इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए वही एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा 6  लोग गंभीर  घायल हो गए । घायल व्यक्तियों को बुधनी अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल सहित जिला अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां उनका उपचार जारी है । एक महिला मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। इनोवा की जबरदस्त टक्कर में मौके पर पहुंची बुधनी पुलिस टोल कर्मचारियों सहित राहगीरों ने मदद कर घायलों को इनोवा कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा । बुधनी थाना प्रभारी विकास खींची ने जानकारी देतेेेेेेेे हुए बताया कि ट्रक में पीछे से टकराने से फोर व्हीलर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हैै साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है । बुधनी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और घायल हुए व्यक्ति एक ही परिवार के हैं जो कि नागपुर भंडारा के रहने वाले हैं और महाकाल ओमकारेश्वर दर्शन के लिए नागपुर से गाड़ी से उज्जैन जा रहे थे ।

मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here