’’स्वाद भी सेहत भी’’ थीम पर किया व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता में छात्राओं ने मोटे अनाज से विभिन्न व्यंजन बनाए-- प्राचार्य डॉ कामिनी जैन
नर्मदा पुरम l मनोज सोनी / संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है, इसी तारतम्य में शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम द्वारा ’’स्वाद भी सेहत भी’’ इस थीम को ध्यान में रखकर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने मोटे अनाज से विभिन्न व्यंजन बनाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओं को मोटे अनाज की उपयोगिता को समझाया, उन्होंने बताया कि रागी, ज्वार, झंगोरा, कोदो, कुटकी, साँवाँ, बाजरा, काँगणी, कुरी, बटी, राजगिरा, हमलाई, चीना ये सब विभिन्न प्रकार के अन्न (उपससमजे) हैं, जो गेहूँ और चावल की साजिश के शिकार हुए हैं। सभी को इन अनाजों का उपयोग करना चाहिए, ये अनाज विभिन्न बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं ।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. भारती दुबे ने विभिन्न अनाजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी एवं छात्राओ से अपील की कि इन अनाजों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं ।
इस प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया , तथा मोटे अनाज के विभिन्न व्यंजन जैसे रागी के लड्डू,समा पुलाव, मक्के की टिक्की, ज्वार के पकोड़े, ज्वार की रोटी, ज्वार की खीच आदि व्यंजन बनाए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी अंजली सैनी, द्वितीय स्थान पर कुमारी रिया मेहरा, तृतीय स्थान पर कुमारी मुस्कान बावरिया रहीं
निर्णायक के रूप में डॉ. संध्या राय, डॉ. श्रुति गोखले, एवं डॉ. हर्षा चचाने ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.किरण पगारे, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ.रश्मि श्रीवास्तव, डॉ.संगीता अहिरवार डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. निशा रिछारिया डॉ. नीतू पवार, कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती आभा वाधवा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी ।



No comments:
Post a Comment