कांगेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रू प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रुपए मैं सिलेण्डर मिलेगा
15 महीने में महिलाओं के लिये सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई थी, महिला अत्याचारों में आई सर्वाधिक कमी – पी सी शर्मा
नर्मदापुरम। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता कर कहा कि सबसे पहले हम हनुमान भक्त कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने छिंदवाड़ा के परासिया में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। हजारों महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी।
श्री शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रु. प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रू. में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना ₹18,000 देगी तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रू. से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रुपये की बचत होगी।
महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज मंगलवार से पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो गए हैं। फार्म भरवाने का काम पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर किया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा जैसी जानकारियां भरना होंगी।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:
Post a Comment