29 जुलाई को पूर्ण रूप से बंद रहेगा सफाई कार्य- -- देवीदास चावरे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन नेहरू पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश भर में हो रहे हैं धरना प्रदर्शन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 21 July 2023

29 जुलाई को पूर्ण रूप से बंद रहेगा सफाई कार्य- -- देवीदास चावरे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन नेहरू पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश भर में हो रहे हैं धरना प्रदर्शन




 29 जुलाई को पूर्ण रूप से बंद रहेगा सफाई कार्य-

 --  देवीदास चावरे 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

नेहरू पार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश भर में हो रहे हैं धरना प्रदर्शन

 नर्मदापुरम-अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी मांगो के निराकरण को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस मांगों को लेकर सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने अपनी समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए नेहरू पार्क में प्रेस वार्ता की। 

इस दौरान पदाधिकारी और सामाजिक मुखिया शामिल हुए । इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवीदास चावरे ने पत्रकारों से कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण शासन प्रशासन द्वारा कई सालों से नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल झांझोट के नेतृत्व में प्रदेश भर के तहसील और जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। 

इसके चलते आगामी दिनों में संभाग जिला स्तर ,तहसील में कार्यकर्ता एकत्रित होकर नगर निगम सफाई मित्रों के साथ ज्ञापन सौंपेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को सफाई मित्र काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को सफाई कर्मचारी पूर्णता सफाई कार्य बंद रखेंगे।

यह है प्रमुख मांगे

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की कई मांगे हैं, जो शासन अभी तक पूरी नहीं कर पाया है । इनमें मुख्य रूप से विनियमित  सफाई मित्र, संविदा, अंशकालीन रोस्टर, आउट सोर्स पर हैं उन्हें नियमित करें। अनुकंपा नियुक्ति मिले, सफाई कर्मचारी की सीधी भर्ती हो इसके साथ ही पद के साथ समान वेतन का लाभ दिया जाए। अन्य वर्ग से भर्ती ना की जाए, सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाए, वेतन 5 तारीख को दिए जाने सहित 18 सूत्रीय मांग शामिल हैं। 

मांगे पूरी नहीं हो पर होगी भूख हड़ताल

पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और उनके निराकरण  के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो 1 अगस्त को हर जगह प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धीरज बहोतरा, नारायण धौलपुरिया, रविशंकर, ओपी बडगूजर, संतोष, रामदास बडगूजर, जीवनलाल, हुकुम कटारिया, संजू भाई, आत्माराम, रितेश, धीरज, अमन चुटीले  राकेश सहित  अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी सहित सफाई मित्र मौजूद थे।

मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here