नपा सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर फैल रहा है कचरा
18 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं
मनोज सोनी नर्मदा पुरम। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के वेनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।
गौरतलब है की सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में साफ सफाई नहीं होने के कारण चौक चौराहों के अलावा जहां-तहां सड़कों पर कचरा फैल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कचरा गाड़ी भी नहीं आने के कारण विभिन्न चौक चौराहों और बाजार के साथ-साथ कॉलोनीयों की सड़कों पर कचरा पड़ा हुआ आसानी से देखा जा सकता है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए नपा सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगों की ओर नपा के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण उनके द्वारा यह अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है। सफाई कर्मियों का यह भी कहना है कि जब तक उनकी 18 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी का कहना है कि हमारी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के साथ-साथ जिला, तहसील स्तर पर भी सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है।
देखना यह है कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था को लेकर शहर की विभिन्न कॉलोनियों और बाजारों से कचरा उठाने को लेकर क्या कार्रवाई करता है। आलम यह है कि सफाई कर्मचारी द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर की सड़कों पर जहां तहां कचरा फैल रहा है इसे लेकर शहर वासियों के हाल-चाल हो रहे हैं सड़कों पर पड़े कचरे से गंदी बदबू आ रही है। लोगों का कहना है यदि समय पर कचरा नहीं उठाया गया तो इसे गंभीर बीमारियां फैलने का अंदेशा हो सकता है।
टेलीफोन एक्सचेंज के सामने वीआईपी सड़क पर फैल रहा है कचरा अधिकारियों का लगा रहता है आना-जाना
नगर पालिका के स्वास्थ्य अमला द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा पर एक होटल डेयरी संचालक एवं किराना व्यापारी द्वारा सड़क पर प्रतिदिन कचरा फेंका जा रहा है। जिसके कारण वीआईपी मार्ग से आने जाने वाले लोगों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों को भी आए दिन गंदी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इन दुकानदारों के द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने के बाद यहां पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं घटित होती रहती है।


No comments:
Post a Comment