पं. रामलाल शर्मा स्कूल एवं एनईएस महाविद्यालय द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 400 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 24 September 2023

पं. रामलाल शर्मा स्कूल एवं एनईएस महाविद्यालय द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 400 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया


 पं. रामलाल शर्मा स्कूल एवं एनईएस महाविद्यालय द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

 शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 400 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया

नर्मदापुरम। पं. रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं नर्मदा एजुकेशन सोसायटी (एनईएस) शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को अपोलो सेज हास्पिटल के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क सुपर स्पेशियलिटी कैम्प का आयोजन बुधवाड़ा स्थित डाल्फिन स्पोर्टस एकेडमी पं. रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में किया। 

स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन स्वीमिंग फेडरेशन आफ इण्डिया के उपाध्यक्ष पियूष शर्मा. एनईएस शिक्षा महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना खरे, पं. रामलाल शर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन द्वारा किया गया। शिविर में अपोलो सेज हसस्पिटल के डॉ. अरुण तिवारी (डी.एम.), गठिया रोग विशेषज्ञ, डॉ. तरुण भारद्वाज (डीएम) लीवर रोग विशेषज्ञ, डॉ. गौरव खंडेलवाल (डीएम) हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. आशीष मंडलोई जनरल फिजीशियन तथा डॉ. अनीष विन्द्रा जनरल फिजीशियन ने रोगियों की नि:शुल्क जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिये।

 स्वास्थ्य शिविर में ग्राम बुधवाड़ा, पलासी, देशमोहिनी, रोहना, बड़ोदिया, पलासडोह एवं नर्मदापुरम शहर के लगभग 400 मरीजों ने स्वस्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। इस अवसर पर शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य ओएन चौबे, प्रोफेसर श्रीमती विनिता अवस्थी, श्रीमती कमल चौबे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, डॉ. अतुल सेठा, विवेक भदौरिया, निवेश फौजदार, संदीप चौहान, सुनील मिश्रा, सिद्वार्थ चौहान, पंडित रामलाल शर्मा की प्राध्यापक श्रीमती सीमा सक्सेना, डॉ. विनिता शुक्ला, श्रीमती अंजु सक्सेना, श्रीमती स्वाति गुप्ता, राजेश यादव, लक्ष्मीनारायण चौहान, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के आलोक राजपूत, एनईएस शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कमलेश शुक्ला, डॉ. डॉली जैन, डॉ. कनक पाठक, रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना, आनंदमयी दुबे, ज्योति तिवारी, निधि तिवारी, दिव्यानी सूर्यवंशी, अंबिका राजपूत, प्रेमनारायण अश्वारे, दीपक अहिरवार, रवि भिसे, गुलाब यादव, रामसिंह राजपूत सहित समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। अंत में सभी डॉक्टरों को मेमेन्टो देकर सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन ने सभी का आभार माना।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here