- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 24 September 2023



 भारत पेंशनर्स समाज की जिला बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा


नर्मदा पुरम। भारत पेंशनर्स समाज जिला शाखा की बैठक का आयोजन महात्मा गांधी विद्यालय हाउसिंग वोर्ड कालोनी में डा एलएल शर्मा की अध्यक्षता एवं यूएस श्रोती के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ बैठक में राज्य पुनर्गठन आयोग की धारा 49 के विलोपन के संबंध केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु प्रधान मंत्री को सांसद के माध्यम से ज्ञापन दिया जाये।

 प्रदेश शासन द्वारा छटवे वेतन मान का ऐरियर्स एवं सातवे वेतन मान का ऐरियर्स लंवित है उस संवंध में संगठन ने जो याचिका कोर्ट में लगाई है उसकी जानकारी दी एवं अवमानना के संबंध में चर्चा की 79 बर्ष में पेंशन बृद्धी करने के संबंध में शासन से आदेश कराने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय हुआ पेशनर्स की व्यक्ति समष्याओ का निराकरण किया गया दैनिक भोगी कर्मचारी जो नियमित हो गये है। उन्हे शासन के नियमानुसार ग्रेज्युटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु चर्चा हुई संघ के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने बताया की कलेक्टर से भेट कर शासन स्तर पर लंबित अन्य समस्याओं के संवंध में शीघ्र ही ज्ञापन दिया जायेगा।

 बैठक में संभागीय अध्यक्ष नित्यगोपाल कटारे सचिव, राजेन्द्र ठाकुर जिला अध्यक्ष प्रभात पांडे, महामंत्री विजय वर्मा ,संगठन मंत्री ओपी चोरे, उपाध्यक्ष डीएस चौहान, गिरी मोहन गुरु, अशोक शर्मा, उत्तम कुमार दुवे, प्रभुदयाल यादव,  वाय एन शर्मा, व्हीके व्यास, व्ही के परसाई, एमएल वर्मा, अनिल चोहान, हरिशंकर कटारे, ओपी गुप्ता, हरी सिंह, श्री पाण्डे समेत अनेक पेशनर्स उपस्थित थे आभार शाला प्रभारी राकेश द्वारा किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here