निमसाड़िया पहुंंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, हजारों की संख्या में जनसभा में शामिल हुए नागरिक
रेत की राशि से चल रहा है वल्लभ भवन का खर्चा- चंद्र गोपाल मलैया
बीजेपी करती है झूठे वादे, कमीशन खोरी की पार्टी है भाजपा
नर्मदापुरम। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने ग्राम निमसाडिया में पहुंची जन आक्रोश यात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के शासन में प्रदेश को खोखला कर दिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है, कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग परेशान हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को गिराकर अपना असली चेहरा बताया है। प्रदेश में निरंतर बेरोजगारी बढ़ रही है। कहीं दूसरी तरफ किसानों की समस्याएं हल नहीं हो रही है और किसान परेशान हो रहे हैं।
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को लोगों का प्यार और भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा । इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओं, कमीशन खोरी, भ्रष्टाचारी सहित अन्य मामलों को लेकर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषणा वीर है। चुनाव आते ही उन्हें जनता की याद आती है। इसके साथ ही वे वोट बटोरने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर रहे हैं।
भाजपा ने झूठे वादे और घोषणाएं करके 18 वर्ष राज कर लिया। प्रदेश के नागरिकों को जो उम्मीद और अपेक्षा थी वह पूरी नहीं हुई । पूरे मप्र में भाजपा के प्रति आक्रोश है। हालात बहुत खराब हैं। प्रदेश में बदहाली के कारण जन आक्रोश यात्रा निकालनी पड़ रही है। किसान नौजवान बहुत परेशान हैं। नौजवानों के साथ छल किया है। किसान खाद बीज के लिए भटकते हैं। खाद बीज और वेयर हाउस के लिए भ्रष्टाचार हो रहा है। उद्योग धंधे नहीं खोले गए, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। किसानों की जमीन का जो कटान हुआ है उससे किसानों को बहुत नुकसान हो चुका है। उसकी तरफ भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में यह बात समझ में आ रही है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्हें वचन निभाना आता है। अब भाजपा की विदाई यात्रा का समय आ गया है। जनता भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
जन आक्रोश यात्रा माखन नगर से होते हुए निमसाड़िया पहुंची। जहां पर जनआक्रोश यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी तेंद्रूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल सहित अन्य कांग्रेसियों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नर्मदापुरम विधानसभा के प्रबल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र गोपाल मलैया ने पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया। तवा पुल से लेकर निमसाड़िया गांव तक यात्रा का भरपूर स्वागत हुआ। लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की। निमसाड़िया गांव में जनसभा में हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र गोपाल मलैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। बिजली नहीं मिल रही। इस मौके पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला यादव पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस यादव, बीके पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू चौधरी, जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रामगोपाल मलैया, श्याम सुंदर गौर, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, ब्लाक कांग्रेसी अनेक सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक शामिल रहे।
कांग्रेस नेता चंद्रगोपाल मलैया ने अपने ग्रह ग्राम निमसाड़िया में जनसभा कराके तथा बड़ी संख्या में इटारसी, नर्मदापुरम व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों नागरिकों को एकत्रित करके शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया है। सभा में पूर्व में बीके पटेल, सुमेर पटेल, लखन रघुवंशी, अजय सैनी, बाबू चौधरी, बीनू बुधोलिया, सविता दीवान शर्मा ने भी संबोधित करके भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment