जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अभी तक के कार्यो का अनुमोदन, संस्थान को प्राप्त अनुदान के उपयोग सहित विभिन्न आगामी कार्ययोजना का अनुमोदन किया संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को अभी तक किये गए कार्यो की विस्तृत जानकारी वीडियो एवं पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 27 September 2023

जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अभी तक के कार्यो का अनुमोदन, संस्थान को प्राप्त अनुदान के उपयोग सहित विभिन्न आगामी कार्ययोजना का अनुमोदन किया संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को अभी तक किये गए कार्यो की विस्तृत जानकारी वीडियो एवं पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत की


 जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अभी तक के कार्यो का अनुमोदन, संस्थान को प्राप्त अनुदान के उपयोग

सहित विभिन्न आगामी कार्ययोजना का अनुमोदन किया

संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को अभी तक किये गए कार्यो की विस्तृत जानकारी वीडियो एवं पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत की


मनोज सोनी नर्मदापुरम-जिले में संचालित जन शिक्षण संस्थान के प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अभी तक के कार्यो का अनुमोदन, संस्थान को प्राप्त अनुदान के उपयोग का अनुमोदन, नए जुड़े अनुबंधित स्टॉफ सदस्यों का अनुमोदन, विकास निधि एवं उसके उपयोग का अनुमोदन एवं आगामी कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। संस्थान के निदेशक ने उपस्थित सदस्यों को संस्थान के अभी तक किये गए कार्यो की विस्तृत जानकारी वीडियो एवं पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुत की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन मो.खालिद फारूकी द्वारा की गई। बैठक में समिति के अन्य सदस्य सुभाष चंद्र शुक्ला प्राचार्य, आईटीआई, सुनील कुमार शर्मा सहा. प्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यवसाय केंद्र केनरा बैंक प्रबंधक प्रतिनिधि, श्रीमती मंजुला द्विवेदी संचालक, कल्पतरु ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, वसु चौधरी प्रबंधक, एस.जी.एम. एग्रोटेक प्रा.ली. सुश्री अफ़रोज़ खान संचालक, भविष्य विशेष विद्यालय, दुर्गेश चौधरी  अनुसूचित जाति / जनजाति प्रतिनिधि एवं विनीत सेसिल सदस्य सचिव सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here