समेरिटंस में लोकगीत, भजन के साथ महाआरती आयोजित भक्तिमय हुआ वातावरण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 September 2023

समेरिटंस में लोकगीत, भजन के साथ महाआरती आयोजित भक्तिमय हुआ वातावरण




 समेरिटंस में लोकगीत, भजन के साथ महाआरती आयोजित भक्तिमय हुआ वातावरण

मनोज सोनी नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल संदीपनी परिसर में मंगलवार को समूचा वातावरण भक्तिमय रहा। गणेशोत्सव के दौरान मंगलवार को लोकगीत, भजन और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह की सभी शाखाओं नर्मदापुरम, माखननगर, सोहागपुर, पिपरिया, इटारसी, बायां विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने लोकगीत और भजन प्रस्तुत किए। 

कार्यक्रम में बुंदेली, मैथिली, गुजराती, मराठी लोकगीत, भजन प्रस्तुत कर प्रतिभागियों ने सभी की मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में संस्था के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा ने सभी को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों में विराजित गणेश झांकियो का इन लाइन प्रस्तुतिकरण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ गया। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here