राज्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं शिक्षक कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 September 2023

राज्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं शिक्षक कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन




 राज्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं शिक्षक कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन


मनोज सोनी नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं शिक्षक कांग्रेस नर्मदापुरम के जिलाध्यक्षो ने शिक्षको की विभिन्न समस्याओ के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, संयुक्त संचालक श्रीमती भावना दुबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन से भेंट की।

 शिक्षको को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाए एवं 12 वर्ष 24 वर्ष 30 वर्ष की क्रमोन्नति से जो शिक्षक वंचित है, उनके प्रस्ताव बुलाकर शीघ्र लाभ प्रदान किया जाए। नर्मदापुरम विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आईएफएमएस पोर्टल पर शिक्षको के वित्तीय कार्य प्रशिक्षित लिपिक के ना होने के कारण समय पर नहीं हो रहे है। एक माह से किसी भी प्रकार के देयको का भुगतान नही हुआ है। जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, जी पी एफ, ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान लंबित है।

इस संबंध मे शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारियो ने असमर्थता व्यक्त की तो सभी जिलाध्यक्ष कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के पास गए। कलेक्टर द्वारा शिकायत को नोट कर शीघ्र ही भुगतान करवाने का और मासिक वेतन समय पर होने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भुवनेश्वर दुबे, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ अखिलेश दुबे, जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस शैलेन्द्र सिंह तोमर, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बीपी पठारिया, संभाग अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस हरिशंकर बरगले, सुरेश चिमानिया, सुंदर नारायण शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, सीएस चौहान, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र रावत उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here