सहकारिता समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीपल चौक पर कर रहे हैं आंदोलन धरना स्थल पर कर रहे हैं जोरदार नारेबाजी का प्रदर्शन मांगों के निराकरण नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 September 2023

सहकारिता समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीपल चौक पर कर रहे हैं आंदोलन धरना स्थल पर कर रहे हैं जोरदार नारेबाजी का प्रदर्शन मांगों के निराकरण नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन




 सहकारिता समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीपल चौक पर कर रहे हैं आंदोलन

धरना स्थल पर कर रहे हैं जोरदार नारेबाजी का प्रदर्शन

मांगों के निराकरण नहीं होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन


 नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ जिला इकाई नर्मदापुरम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीपल चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

 लेकिन अब तक प्रशासन इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही  महापंचायत बुलाई जाएगी और उसमें समस्याओं के निराकरण पर चर्चा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नर्मदा पुरम में इन सहकारी समितियों में संविदा कर्मचारियों के रूप में लगभग 750 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

पैक्स कर्मचारी कई बार अपनी मांगों को लेकर विभागीय मंत्री और अफसर को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। यह कर्मचारी शासन की कई योजनाएं जैसे ऋण वितरण, ऋण वसूली, खाद का वितरण, उपार्जन, किसान ब्याज माफी, पीडीएस सहित अन्य कार्य करते हैं। पैक्स कर्मचारियों को सेवा  नियम के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। इनके पद के अनुसार वेतन देने की मांग की गई है।

 वर्मा ने कहा कि प्रभारी समिति प्रबंधक, लेखापाल , लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि को सरकारी कर्मचारी के अनुसार वेतन मिलना चाहिएं। उन्होंने कहा कि इसके आदेश तुरंत दिए जाएं और समय पर वेतन के लिए शासन फंड उपलब्ध कराएं। धरना प्रदर्शन स्थल पर अनेक कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएगी आंदोलन चलता रहेगा।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here