क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 September 2023

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे




 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे

नर्मदा पुरम। गुरुवार को परिवहन प्रमुख सचिव  रघुवीर सिंह एवं परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा के साथ वल्लभ भवन में प्रदेश भर में की जा रही हड़ताल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिपिक कर्मचारियों के संबंध में अधीक्षक से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति, वेतन विसंगति एवं लिपिक वर्ग से परिवहन उप निरीक्षक पर पर परीक्षा आयोजित करने के संबंध में सहमति बनी है।

 अतः सोमवार 25 सितंबर से हड़ताल खत्म कर पुनः सुचारू रूप से परिवहन कार्यालयों में शासकीय कार्य संपादित किया जावेगा। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ परिवहन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम यादव सहित कमचारियों ने दी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here