नवीन खादी ग्राम उद्योग एंपोरियम का हुआ शुभारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 September 2023

नवीन खादी ग्राम उद्योग एंपोरियम का हुआ शुभारंभ




 नवीन खादी ग्राम उद्योग एंपोरियम का हुआ शुभारंभ 

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिले के कोठी बाजार क्षेत्र में स्थित आरसीसी मॉल में नवीन खादी ग्राम उद्योग एंपोरियम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती माया नारोलिया , पीयूष शर्मा तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

     शुभारंभ अवसर पर श्री लिटोरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदापुरम में हमने इस एंपोरियम का शुभारंभ किया है, इसी प्रकार हमने प्रदेश के कुल चार स्थानों पर एंपोरियम खोलने का निर्णय लिया है और हमारा प्रयास है इसे और भी बढ़ाया जाए ताकि खादी के वस्त्रों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में कार्यरत कत्तिन, बुनकरों, अन्य कारीगरों एवं पी.एम.ई.जी.पी. योजनान्तर्गत वित्तपोषित इकाईयों से सम्बद्ध लोगों को सतत् रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाए जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कबीरा खादी एवं विंध्या वैली ब्रांड का संचालन किया जा रहा है ।

     बोर्ड के कबीरा खादी ब्रांड के माध्यम से देश की धरोहर खादी को नए कलेवर तथा वर्तमान फैशन डिजायन के अनुरूप नवीन स्वरूप में आम-जन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है । इसके अतिरिक्त बोर्ड ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत प्रदेश की लगभग 110 इकाईयों द्वारा निर्मित विभिन्न दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले उत्पाद जैसे अचार, पापड़, मुरब्बा, तेल, आटा, बेसन, दलिया आदि को विंध्या वैली ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक पैकिंग तथा उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री के रूप में बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है । बोर्ड द्वारा इस अवसर पर कबीरा खादी ब्रांड के उत्पादों पर 20 + 10% तथा विंध्या वैली ब्रांड के उत्पादों पर 20% की छूट भी दी जा रही है ।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here