जिले में रोजगार दिवस मनाया गया, शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया गया लोकार्पण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 September 2023

जिले में रोजगार दिवस मनाया गया, शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया गया लोकार्पण




 जिले में रोजगार दिवस मनाया गया,

शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया गया लोकार्पण,


नर्मदापुरम। उज्जैन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य क्लस्टर, औद्योगिक क्षेत्रों व इकाईयों का भूमि पूजन, लोकार्पण एवं राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इसी अनुक्रम में नर्मदापुरम जिले में भी रोजगार दिवस का आयोजन राष्ट्रीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष पियूष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। 

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नर्मदापुरम कैलाश माल ने बताया कि इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में 344.44 लाख रूपए के विकास कार्य एवं 13 औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण किया गया, जिसमें इकाईयों द्वारा 111.75 करोड़ रूपए की पूँजी का निवेश किया है तथा इसमें 175 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया है कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में 24 अगस्त 2023 के पश्चात अभी तक 2280 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसमें 15.87 करोड़ रूपए का बैंक के माध्यम से वित्तीय लाभ प्रदान किया गया है।

      निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में भी 243 बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से भगवान बिरसा मुंडा योजना के तहत किशन धुर्वे को 1 लाख 80 हजार रूपए, संत रविदास योजना के तहत गौरव तेलंग को 7 लाख रूपए, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वस्त्र निर्माण के लिए श्रीमती मधु मिश्रा को 10 लाख रूपए, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शारदा स्व सहायता समूह को 6 लाख रूपए एवं सत्यम आजीविका स्वसहायता समूह को 5 लाख रूपए का हित लाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के योगेन्द्र सेठा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सेडमैप पंकज कुमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रबंधक गुंजन जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं स्वरोजगार योजना के लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here