आबकारी विभाग द्वारा ड्राय डे एवं आगामी विधानसभा सभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही-- अरविंद सागर
15 पेटी देशी 2 पेटी अंग्रेजी शराब सहित 186 बल्क लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब 3375 किलो महुआ लाहान किया जप्त
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के दो प्रकरण कायम एवं धारा 34 (1) के तहत 14 प्रकरण कायम किए, जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत कुल 436000/-
नर्मदापुरम। गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को ड्राय डे एवं आगामी विधानसभा सभा निर्वाचन के संदर्भ में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम अ में आबकारी एवं पुलिस क़े संयुक्त दल द्वारा बालागंज एवं मालाखेड़ी के संदिग्ध स्थलों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 15 पेटी देसी शराब, दो पेटी व्हिस्की, 120 लीटर हाथभट्टी शराब, 2700 kg महुआ लाहान जप्त कर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये|
वहीं बालागंज में रेलवे की आधिपत्य वाली भूमि के पास झाड़ियों से 99 लीटर देशी विदेशी (9 पेटी देशी एवं 2 पेटी अंग्रेजी शराब ) शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी पर 34.2 (क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया | मालाखेड़ी मे रहवासी मकान की तलाशी लेने पर 300 पाव मसाला मदिरा जप्त कर आरोपियां प्रभा लोधी पति चंदन सिंह निवासी मालाखेड़ी पर 34, 2 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया |आरोपिया को 14 दिवस के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल करवाया गया | इसी प्रकार वृत्त पिपरिया क्षेत्र में 68 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब एवं 675 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 प्रकरण कायम किए। वहीं जप्त की गई अवैध शराब सहित अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत ₹436000/- है।
इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से सहायक जिला आबकारी अधिकारी विनोद सल्लाम, आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, नीलेश पवार, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, राजेश साहू, कृष्ण कुमार पड़रिया, आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा, रघुवीर प्रसाद निमोदा,आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी, दुर्गेश कटारिया, राजेश गौर, विकास लोखंडे, धर्मेंद्र वारंगे, राजा सैनी कैलाश अखंडे, सियाराम पटेल संतोष ठाकुर, महिला आरक्षक भावना यादव, तारा पवार, प्रगति पंडोले एवं नगर सैनिक मोहन यादव के साथ पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षक एवं महिला आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। गौरतलब है कि आबकारी दल द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment