नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला 

पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब 


नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में लगातार नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। आज नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा करीब 15 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिसमें अधिकांश आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की साथ ही जांच योग्य आवेदनों को संबंधित शाखा प्रभारी को दिए गए। पेंशन स्वीकृत होने पर वार्ड 16 की  दिव्यांग महिला खुशी खुशी घर लौटी। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार जनसुनवाई की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। जनसुनवाई में 15 से अधिक समस्याएं आई।  जिसमें मृत्यु सर्टिफिकेट, दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास हेतु आवेदन, पेयजल संबंधी, नाली निर्माण आदि के आवेदन आए। जिसमें से अधिकांश आवेदनों का तत्काल ही निराकरण कर दिया गया। जांच योग्य आवेदनों को संबंधित शाखा को भेजकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान  पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण, एल्डरमेन, उपयंत्री आयुषी रिछारिया, दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

पेंशन चालू होने पर खुशी से छलके आंसू-  वार्ड नंबर 16 की दिव्यांग महिला देवकी यादव द्वारा पहले आवेदन दिया गया था। लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी दिव्यांग पेंशन चालू हो गई है। आज जनसुनवाई में वह दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन लेकर आई तो उसकी जांच कराई गई। तब पता चला कि उसकी पेंशन चालू हो गई। यह जानकारी लगते ही देवकी यादव के खुशी से आंसू छलक पड़े और उन्होंने नपाध्यक्ष एवं सीएमओ को धन्यवाद दिया। 

पेयजल समस्या को लेकर ठेकेदार तलब - जनसुनवाई में वार्ड 31 के पार्षद नरेंद्र पटेल द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाने का आवेदन दिया था, पाइप लाइन स्वीकृत भी हो चुकी थी। आज जनसुनवाई के दौरान पार्षद श्री पटेल द्वारा अपनी बात रखी गई जिस पर तत्काल प्रभाव से नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा ठेकेदार और इंजीनियर को तलब किया गया और उनसे सवाल किए। ठेकेदार ने बताया कि लेबर की कमी के चलते काम में देरी हुई। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि वार्ड 31 में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन जल्द से जल्द डालकर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 

त्वरित हुई कार्रवाई - जनसुनवाई के मृत्यु सार्टिफिकेट, दिव्यांग पेंशन, वार्ड 30 की पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत, पेयजल समस्या का समाधान, वार्ड 07 में एक बेटी के विवाह के बाद उसका नाम राशन कार्ड से समर्पित, संपत्ति कर निर्धारण के लिए आवेदन को राजस्व शाखा भेजकर निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here