प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने लगाए ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने लगाए ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने लगाए ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवाचार “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत उपार्जन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए। 

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, पुलिस अधीक्षक साई कृष्‍ण एस थोटा, महेंद्र यादव, एसडीएम जय सोलंकी, तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रोजेक्ट सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह नवाचार जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग एवं कृषि विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों के पीछे किसी प्रकार के संकेतक नहीं होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहन अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं देख पाते, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपार्जन कार्य के दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडियों तक पहुंच रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए मंडी स्तर पर ही इन वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय वाहन दूर से दिखाई दें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण घटकों पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है तथा लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने से दुर्घटना के दौरान मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को लगातार यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।




No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here