विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नशा मुक्ति एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एनआरसी सेंटर में भर्ती बच्चों को वितरित किए फल एवं पोषण सामग्री - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नशा मुक्ति एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एनआरसी सेंटर में भर्ती बच्चों को वितरित किए फल एवं पोषण सामग्री


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नशा मुक्ति एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


एनआरसी सेंटर में भर्ती बच्चों को वितरित किए फल एवं पोषण सामग्री


नर्मदापुरम// भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 2 मई से 8 मई 2026 तक आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सोमेश मिश्रा, चेयरमेन अरुण शर्मा एवं सचिव डॉ. हर्षल काबरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुएनोट के जन्मदिवस 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एनआरसी सेंटर नर्मदापुरम में भर्ती कुपोषित बच्चों के लिए फल, बिस्किट एवं अन्य पोषण सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों की माताओं को स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक आहार तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से कुपोषण से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 इस अवसर पर अरुण शर्मा, डॉ. हर्षल काबरे, कार्यक्रम प्रभारी नीरजा फौजदार, विपिन, उदित द्विवेदी, गौरव सेठ, शेरसिंह बड़कुर, डॉ. कमर जहाँ खान (एनआरसी प्रभारी), मुन्नी बाई, सरिता सोनी, नीतू बकोरिया, आरती मेहरा सहित एनआरसी सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।



No comments:

Post a Comment

जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here