मानस चैंपियंस लीग 2023 पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न जिला स्तरीय मानस चैंपियंस लीग 2023 का पुरस्कार वितरण कल इटारसी व नर्मदापुरम में संपन्न हुआ मानस चैंपियंस लीग का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरित मानस के प्रति रुचि को जागृत करना वा युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ना है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 October 2023

मानस चैंपियंस लीग 2023 पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न जिला स्तरीय मानस चैंपियंस लीग 2023 का पुरस्कार वितरण कल इटारसी व नर्मदापुरम में संपन्न हुआ मानस चैंपियंस लीग का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरित मानस के प्रति रुचि को जागृत करना वा युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ना है





मानस चैंपियंस लीग 2023  पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

 जिला स्तरीय मानस चैंपियंस लीग 2023 का पुरस्कार वितरण कल इटारसी व नर्मदापुरम में संपन्न हुआ

मानस चैंपियंस लीग का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरित मानस के प्रति रुचि को जागृत करना वा युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ना है


नर्मदा पुरम। मानस चैंपियंस लीग 2023  पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न- जिला स्तरीय मानस चैंपियंस लीग 2023 का पुरस्कार वितरण कल इटारसी व नर्मदापुरम में संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में इटारसी के 70 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया व नर्मदापुरम के लगभग 55 छात्र छात्राओं पुरुस्कृत किया गया जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 90 या उससे अभी अंक अर्जित किए थे।

 इस वर्ष बच्चो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए मानस चैंपियन लीग का पुरस्कार वितरण दो पारीयो में इटारसी व नर्मदापुरम में सम्पन्न कराया गया। इटारसी व उसके आसपास के ग्रामीण स्कूलों के बच्चो का पुरस्कार वितरण समारोह इटारसी में ही पत्रकार भवन में प्रातः 11 बजे से किया गया। तथा नर्मदापुरम व उसके पास के स्कूल  के बच्चो को नर्मदापुरम में शाम 5बजे से तिलक भवन में पुरस्कार प्रदान किए गए। जिससे बच्चो को आवागमन में सुविधा हो सके।

 मानस चैंपियन लीग का शुभारम्भ इस वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो चुका था। मानस चैंपियंस लीग का यह सफलतम 8वा वर्ष व 7वां संस्करण है । इस वर्ष जिले के सभी स्कूलों में लगभग 5000 प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया था। जिले के सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मानस चैम्पियन लीग के प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस से संबधित 38 प्रश्नों  को मानस चैंपियंस लीग में समाहित किया गया था जिन्हे की 100 अंको में विभाजित किया गया जिसमे की वैकल्पिक प्रश्न, जोड़ी मिलन, रिक्त स्थान, लघु व दीर्घ उत्तरी प्रश्न सम्मिलित किए गए जिनके उत्तर प्रतिभागियों को देना था।

 मानस चैंपियंस लीग में कई प्रकार के विशेष पुरुस्कारों को प्रतिभागीयो को प्रदान किया जाता रहा है। इस वर्ष इटारसी से प्रथम पुरुस्कार जिसकी राशि 10000रू थी। पुस्तक के अंको वा साक्षात्कार के योग के वरीयता अनुसार इटारसी के कक्षा 10वी के छात्र अनमोल जुनेजा तथा रोहानी सिंह जो दोनो ही गुरु नानक स्कूल इटारसी से हैं ने प्राप्त किया तथा द्वितीय पुरस्कार जिसकी राशि 5000रु थी ।वह कक्षा 12वी की निधि यादव व निकिता मेहरा जो की कुसुम मालपानी स्कूल से है ने प्राप्त किए।

 तृतीय पुरस्कार जिसकी राशि 3000रू रखी गई थी । उसके विजेता खुशी सोलंकी शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राम कादई, निकिता पटेल एमजीएम कॉलेज, मेघा मीना गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर, अर्शी कुरैशी कुसुम मालपानी स्कूल, हर्ष कुमार गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज व हैजल कदम नालंदा स्कूल ने जीते तथा शेष छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। नर्मदापुरम से प्रथम पुरस्कार नित्या भदोरिया छठवीं कक्षा सेमीरिटर्न स्कूल, शिवम मिश्रा 12वीं कक्षा पंडित रामलाल शर्मा स्कूल, आर्य तिवारी कक्षा ग्यारहवीं सेमीरिटर्न स्कूल ने प्राप्त किए। द्वितीय पुरस्कार अलंकृता तिवारी कक्षा छठवीं सेमीरिटर्न स्कूल व रितिक शर्मा कक्षा छठवीं सेमीरिटर्न स्कूल ने प्राप्त किए।

 साथ ही तृतीय पुरस्कार के विजेता केतन यादव कक्षा सातवीं  सेमिरिटर्न स्कूल, नम्रता चौहान कक्षा चौथी स्प्रिंगडेल्स स्कूल, वैष्णवी सोनी कक्षा 9वी सेमीरिटर्न स्कूल वा सवितांश दीक्षित नर्मदा महाविद्यालय से रहे शेष चयनित छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत पुरस्कृत किया गया। मानस चैंपियंस लीग का आयोजन ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा किया जाता हैं प्रतियोगिता आयोजक समिति ने बताया कि मानस चैंपियंस लीग का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरित मानस के प्रति रुचि को जागृत करना वा युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ना है। जिसे की नई पढ़ी अपने जीवन में समावेश करके उनका अनुसरण कर सके।

 मानस चैंपियन लीग में जिले के सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साहित होकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था । नर्मदापुरम के पंडित रामलाल शर्मा स्कूल, स्प्रिगडले स्कूल ,नर्मदा विद्या निकेतन स्कूल, पाणिनी ज्ञानपीठ सेमी रिटर्न स्कूल मालाखेड़ी, नर्मदा वैली स्कूल मालाखेड़ी, नर्मदा हाई स्कूल, सेमीरिटर्न स्कूल बाया वा इटारसी के वर्धमान स्कूल, शासकीय कन्या विद्यालय, गुरु नानक स्कूल, कुसुम मालपानी, प्रज्ञान हाई सेकेंडरी स्कूल, उत्कृष्ट हाई स्कूल केसला आदि ने मानस चैंपियन लीग 2023 को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई है।

 जिसमे इटारसी के प्रमोद पगारे वा उनके सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया। इस वर्ष जिले के विभिन्न स्कूल में वितरित 5000 प्रश्न पत्रों में से भरे हुए प्राप्त लगभग 4000  प्रश्न पत्र प्राप्त हुए थे ऋषिकुल विद्यालय द्वारा सभी प्रश्न पत्रों की जांच कर साक्षात्कार व पुरस्कार वितरण समारोह में बुलाया गया था तथा चयनित छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं गोपाल खड्डर, प्रमोद पगारे, संजय गार्गव, प्रभुदयाल यादव व प्रशांत दुबे रहे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here