चुनाव की तैयारी के अंतर्गत हूटर, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन चालकों पर पुलिस ने की चालान कार्यवाही, वसूला जुर्माना पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर भी कार्यवाही की गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 October 2023

चुनाव की तैयारी के अंतर्गत हूटर, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन चालकों पर पुलिस ने की चालान कार्यवाही, वसूला जुर्माना पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर भी कार्यवाही की गई



चुनाव की तैयारी के अंतर्गत हूटर, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन चालकों पर पुलिस ने की चालान कार्यवाही, वसूला जुर्माना

 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर भी कार्यवाही की गई 


नर्मदापुरम। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने हेतु जिले के सभी थानों की पुलिस और यातायात पुलिस अलग रूप में नज़र आ रही है। चुनाव की तैयारी के अंतर्गत पुलिस ने हूटर, ब्लैक फ़िल्म अथवा पदनाम वाले वाहनो पर अपनी पैनी नजर कर दी है। सामान्यतः कानून व्यवस्था में लगे रहने वाली नर्मदापुरम पुलिस और यातायात पुलिस का उपरोक्त वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

 देर रात्रि कोठी बाजार रोड पर डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा और एसडीओपी पराग सैनी द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। जिसमें नो पार्किंग में खड़े वाहन और ब्लैक फ़िल्म के वाहन पकड़े और कार्यवाही की। जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की गाड़ियां भी कार्यवाही के घेरे में आईं। यातायात एवं कोतवाली पुलिस सहित जिले भर में थानों की पुलिस कल और अमावस्या व्यवस्था, घाटों पर दीपदान की व्यवस्था के लिए शहर में घूमती रही साथ ही मूर्तियों की व्यवस्था और जुलूस व्यवस्था में लगी रही लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा आकस्मिक वाहनों की चेकिंग में भी कोई कमी नहीं दिखी।

 कार्यवाही शाम से देर रात तक भोपाल तिराहे,ओव्हर ब्रिज तिराहे, सराफा बाजार मीनाक्षी चौक और घाटों पर कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कर व्यवस्था की गई। वाहनों की चेकिंग में ब्लैक फ़िल्म, गलत अथवा नंबर के अतिरिक्त पदनाम लिखे होने, हूटर और बहुरंगी या अतिरिक्त लाइट लगे वाहनो पर विशेष नजर रखी गई और चालानी कार्यवाही की जा रही हैं। पिछले 48 घंटे की कार्यवाही में यातायात पुलिस द्वारा 29 चालान से 17,500 रुपए एवं पूरे जिले से 213 चालान से 98,600 जुर्माना वसूल किए गए। 

जिसमे गलत नंबर प्लेट या नाम पद के 15, सर्च लाईट के 18, बहुरंगी लाइट के 1, ब्लेक फिल्म के 26, नो पार्किंग के 03, हूटर सायरन 03, बिना सीट बेल्ट के 50 चालान बनाए गए। पुलिस ने अपील की है कि आदर्श आचरण संहिता के पालन कराने की दृष्टि से लगातार चेकिंग कर ब्लैक फ़िल्म, हूटर, पदनाम वाली प्लेटों, गलत तरीके से लिखे या डिजाइनर नंबर प्लेटों, अतिरिक्त लाइट और ध्वनि प्रदूषण वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने सभी आमजनों से अनुरोध किया कि नियमों का पालन करें और व्यवस्था में सहयोग करें। स्वयं सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित चलने दे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here