शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ, पंचवटी परिसर सहित शहर शताधिक स्थानों पर एकविराजी मां दुर्गा धूमधाम के साथ निकाली गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं समिति सदस्यों ने शारदीय नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी शंकर मंदिर परिसर में की हैण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 October 2023

शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ, पंचवटी परिसर सहित शहर शताधिक स्थानों पर एकविराजी मां दुर्गा धूमधाम के साथ निकाली गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं समिति सदस्यों ने शारदीय नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी शंकर मंदिर परिसर में की हैण


 

 शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र प्रारंभ, पंचवटी परिसर सहित शहर शताधिक स्थानों पर एकविराजी मां दुर्गा 

धूमधाम के साथ निकाली गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं

समिति सदस्यों ने शारदीय नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी 
शंकर मंदिर परिसर में की है


नर्मदापुरम। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार से प्रारंभ हुआ। इस दौरान पंचवटी परिसर फेस टू के अलावा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शताधिक स्थानों पर मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई। पंडितों के अनुसार शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र इस बार पूरे 9 दिन का रहेगा। इस बार किसी तिथि के घट बड़ नहीं होने के कारण नवरात्र पूरे 9 दिन के होंगे, साथ ही शारदीय नवरात्र में सर्वार्थ सिद्धि योग होने से सभी कामनाओं के सिद्ध होने का उत्तम योग रहेगा।
आदिशक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के 9 दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में मां दुर्गा के नौ रूपों में क्रमश प्रथम मां शैलपुत्री, द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी, तृतीय मां चंद्रघंटा, चौथा मां कुष्मांडा, पांचवा मां स्कंदमाता, छटवां मां कात्यायनी, सातवां मां कालरात्रि, आठवां मां महागौरी, नवम मां सिद्धिदात्री की पूजा श्रद्धालुओं के द्वारा नवरात्रि में विधि-विधान से की जाती है। 

इसके साथ ही नवरात्रि के दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डांडिया, गरबा की भी धूम मची रहती है। वहीं दूसरी तरफ सेठानी घाट पर प्रतिदिन रामलीला का मनमोहक मंचन किया जा रहा है। इस दौरान माता के श्रद्धालु भक्त नवरात्रि में व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं। समूची नमर्दांचल क्षेत्र से नवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मां विंध्यवासिनी के सलकनपुर धाम जाते हैं और मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां भवानी से मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होते ही मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं सुबह से लेकर देर शाम तक समितियों के द्वारा अपने पंडालों में विराजित की गई। शारदीय नवरात्रि की पावन अवसर पर पंचवटी परिसर फेज 2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पानी की टंकी के पास, मीनाक्षी चौक, मोरछली चोक, कसेरा मोहल्ला, जयस्तंभ चौक, सिंधी कॉलोनी, ग्वालटोली ,रसूलिया ,सदर बाजार ,कोठी बाजार, मालखेड़ी, रायपुर, बांद्रा भान, जुमेराती काली मंदिर सहित अन्य कई स्थानों पर शक्ति की भक्ति के आराधना पर्व को लेकर शहर में भारी भीड़ दिखाई दी । वहीं देवी मंदिरों एवं मोहल्ला समितियों के द्वारा भी देवी पंडालो को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
,





No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here