एन ई एस महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 October 2023

एन ई एस महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए



 एन ई एस महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता संपन्न 

पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए 


नर्मदापुरम। एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय नर्मदापुरम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों , बीएसएस महाविद्यालय राजीव गांधी महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय ने शिक्षा महाविद्यालय ,एक्सीलेंस महाविद्यालय ,शासकीय महाविद्यालय टिमरनी ,शासकीय महाविद्यालय हरदा ,शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम खिलाड़ियों सहित विभिन्न कॉलेज के टीम एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष/ महिला इवेंट के अंतर्गत 50 ,100 ,200 ,400, 800 एवं 1500 मीटर की, फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक,बटर फ्लाई,आई एम, मिडले आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

आयोजक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग के प्राध्यापक रविशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी एसएसएस महाविद्यालय भोपाल एवं द्वितीय स्थान राजीव गांधी महाविद्यालय भोपाल ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक  अरुण शर्मा के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय चयन समिति के सतीश कुमार, सोमेश राठौर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के प्राध्यापक दिलीप राठौड़ राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राध्यापक श्याम मिश्रा,उपस्थित रहे।

 महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक प्रवीण मीणा, श्रीमती अंबिका राजपूत एवं देवयानी सूर्यवंशी को प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष भूमिका रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे द्वारा इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी गई। इस कार्यक्रम में एनईएस शिक्षा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here