देहात थाना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश मालाखेड़ी चक्कर रोड के नज़दीक 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई थी महिला हत्या - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 October 2023

देहात थाना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश मालाखेड़ी चक्कर रोड के नज़दीक 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई थी महिला हत्या



 


देहात थाना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

मालाखेड़ी चक्कर रोड के नज़दीक 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई थी महिला हत्या 

 नर्मदा पुरम। मालाखेड़ी चक्कर रोड के नजदीक पिछले दिनों 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात को मजदूर महिला ममता ईरपाचे की हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा कर दी गई थी। देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया । देहात थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार यादव ने महिला के सिर में पीछे से ईंट से मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इस मामले में अपने मुखबिर तंत्र को फैलाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी निर्माणाधीन मकान के सामने टपरिया बनाकर रहता था। वहीं मृतका के पास बाहरी लोग आया-जाया करते थे। बाहरी लोगों को देख आरोपी ने महिला से बातचीत करने का प्रयास किया था। लेकिन महिला ने उससे बातचीत करने से मना कर दिया जिससे आरोपी कृष्ण कुमार यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई का अंजाम देने में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रवीण चौहान, उनि धर्मेन्द्र वर्मा, प्रआर 167 अमित शर्मा, प्र0आर0 307 नवीन दुबे, प्रआर 196 संजय यादव, प्रआर 954 मुकेश ठाकरे, 88 हर्षवर्धन सिंह, आर. 626 शुभम राय, आर 142 सेवक, आर 789 गणेश कुमरे का सराहनीय योगदान रहा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here