वित्तीय गड़बड़ियों के चलते बुधनी स्थित ट्राइडेंट कंपनी में आईटी की छापामार कार्रवाई
ट्राइडेंट के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई, आई टी ने जब्त किए महत्वपूर्ण दस्तावेज
नर्मदा पुरम। बुधनी जिला सीहोर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप लिमिटेड कंपनी में वित्तीय गड़बड़ियों की मिल रही शिकायतों के चलते आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में 60 से अधिक गाड़ियों के काफिले में आयकर अधिकारी बुधनी पहुंचे, उनके साथ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी भारी संख्या में मौजूद रहे। जिन्होंने कंपनी का मेंन गेट बंद कर दिया था, इसके बाद अधिकारियों की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान कंपनी के सामने भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा घंटों तक लगा रहा।
सूत्रों की बात मानें तो करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के खुलासा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारों के अनुसार आयकर विभाग द्वारा कंपनी के देश भर के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। जिसमें आईटी की अलग-अलग टीमों के द्वारा कंपनी के अधिकारियों के ऑफिस और घरों में भी सर्चिंग की गई। इस प्रकार की कार्रवाई अन्य स्थानों पर किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर अधिकारियों के द्वारा ट्राइडेंट कंपनी की चल अचल संपत्ति, बैंकिंग लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की बात माने तो आईटी की जांच पड़ताल आगामी एक-दो दिन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
60 गाड़ियों के काफिले से बुधनी पहुंची आयकर अधिकारियों की बड़ी टीम
बुधनी स्थित ट्राइडेंट कंपनी में 60 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मार करवाई को
अंजाम देकर कंपनी के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जप्त किए। ईटी की टीम के द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बजाय सीआईएसएफ के जवानों के साथ मिलकर कार्रवाई की। मालूम हो कि ट्राइडेंट कंपनी द्वारा उत्पादित सामान को देश के अलावा विदेशों में भी विक्री के लिए भेजा जाता है। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने ट्राइडेंट कंपनी की नर्मदा इन होटल में भी दबिश दी। सूत्रों के अनुसार आईटी की देर तक कार्रवाई चलती रही। वहीं इस पूरे मामले को लेकर टायडेंट कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment